खबरों में बीकानेर...
✍🏻धूप में ज्यादा समय न रहें, सात दशक में सर्वाधिक गर्मी, अगले हफ्ते राहत की उम्मीद
👉हिस युगपक्ष
💘
📷
धूप में ज्यादा समय न रहें, सात दशक में सर्वाधिक गर्मी, अगले हफ्ते राहत की उम्मीद
नई दिल्ली । उत्तर भारत को झुलसाती गर्मी से
राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो राजस्थान के धौलपुर में यह 46.5 डिग्री
सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि गर्मी से बचाव के लिए तैयार रहें। शुक्रवार को दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
दिल्ली में 72 वर्षों में दूसरी बार सबसे गर्म अप्रैल
समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 72 वर्षों में दूसरी बार 40.2 डिग्री सेल्सियस मासिक औसत अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 28 और 29
अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल महीने का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था।
पश्चिमी राजस्थान सहित चूरू में भट्टी की तरह तप रहा माहौल
चूरू से ब्यूरो के अनुसार अंचल में प्रचंड गर्मी का टॉर्चर जारी है। पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। चिलचिलाती धूप व तपिश वाली गर्मी के चलते शहर भट्टी की तरह सुलगने लगा है। दोपहर के समय सड़क से गर्म भाप निगलती हुई
महसूस होती है। गर्मी से राहत पाने के लिए राह चलते लोग छाया की तलाश करते नजर आते हैं। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आती हैं। दोपहर के समय लोग घरों में पंखे
व कूलर के आगे रहते हैं। गर्मी के चलते घरों, दुकानों व ऑफिसों में कूलर पंखे फेल हो रहे हैं। घर की छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियों में पानी उबलने लगा है। सूनी सड़कों पर केवल बड़े वाहन आते-जाते नजर आते हैं। तेज धूप ने
आमजन के हल्क सूखा दिए। शुक्रवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। दिन में चलने वाली गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों के हल्क सूखा दिए। सुबह दस बजे बाद सड़कों
पर बड़े वाहनों के अलावा कुछ नजर नहीं आता है।
47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक मई तक गर्मी का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे 32.4 डिग्री, साढ़े
11 बजे 42.4 डिग्री, दोपहर ढाई बजे 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज
किया गया।
लंबे समय तक धूप में रहने से बचें
दिल्ली कोर हीटवेव जोन (सीएचजेड) में आता है, जिसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार,
छत्तीसगढ़ व बंगाल शामिल हैं। हीटवेव में बच्चों, बुजुर्गों के साथ उन लोगों के लिए ज्यादा खतरा होता है जो पुरानी बीमारियों से पीडि़त हों। आइएमडी ने सलाह दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने और भारी काम करने से बचें।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...