खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, जयपुर में 9 बच्चों समेत 68 संक्रमित रिपोर्ट
बिहार में मिला 10 गुना तेजी से फैलने वाला वेरिएंट
जयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 68 पॉजिटिव मिले
जयपुर । दिल्ली, हरियाणा के बाद अब
राजस्थान में भी कोरोना तेजी से बढऩे लगा है।
जयपुर इसका नया एपिसेंटर बन रहा है। तीसरी लहर के बाद आज एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के 68 मामले सामने आए हैं, जो डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के कुल 89 केस मिले हैं। राजस्थान में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 329 हो गई है। डराने वाली बात ये है कि जयपुर में जो केस मिल रहे हैं, उसमें कई मरीजों की स्थिति सीरियस है। एक दिन में जयपुर में मिले कोरोना के केसों में 250 प्रतिशत तक का उछाल आया है। जयपुर के 32 से ज्यादा इलाकों में कोरोना के केस मिले हैं। जयपुर में एक दिन पहले कोरोना के 26 केस मिले थे। कोरोना संक्रमित 5 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।
9 बच्चे भी संक्रमण की चपेट में
जयपुर में आज मिले 68 केस में 9 बच्चे
भी शामिल हैं। ये बच्चे 6 से 14 साल की एज ग्रुप के हैं। जयपुर समेत पूरे देश में वर्तमान में 12 साल या उससे ज्यादा एज ग्रुप के सभी बच्चों और बड़ों का वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है।
देश में एक दिन में 60 की जान गई,
24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ी मौतें;
नए केस भी बढ़े
भारत में कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है। 27 अप्रैल को 39 लोगों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए।
बिहार में मिला 10 गुना तेजी से फैलने वाला वेरिएंट बीए.12, एक्सपर्ट्स दे चुके 5 चेतावनी
बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में ओमीक्रोन के एक नए वेरिएंट बीए.12 (बीए.12) का पता चला है। बताया जा रहा है कि यह नया वेरिएंट अब तक सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाले वेरिएंट बीए.2 (बीए.2) से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। बता दें कि इस वेरिएंट का सबसे पहले अमेरिका में पता चला था।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...