खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
जैन पीजी कॉलेज में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
स्थानीय जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक- दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचायर् डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने किया। इस श्रमदान शिविर में विभिन्न कक्षाओं के स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर में फैली हुई सूखी घास, जंगली पौधे, खरपतवार व झाड़ियों की सफाई की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयं सेवकों- राधे श्याम, समीर भाटी, कुशाल व्यास, जय कुमार बैद, ध्रुव सोनी, पवन, अभिषेक, मालचन्द, आशीष व अन्य स्वयं सेवकों ने श्रम दान किया।
शिविर में एन.एस.एस प्रभारी डाॅ. सुशील कुमार दैया ने विद्याथिर्यों को श्रम दान का महत्व समझाया। इसी क्रम में प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार राँकावत ने विद्याथिर्यों को अपने जीवन में सदैव परिश्रमी रहने का संदेश दिया।
.अन्त में महाविद्यालय के प्राचायर् डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने विद्याथिर्यों व समस्त संकाय सदस्यों को सावर्जनिक स्थलों, भवनों व सरकारी इमारतों आदि की साफ-सफाई करने की प्रेरणा दी।
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...