खबरों में बीकानेर...
✍🏻एमडीवीसी में हुआ राजकुमार किराडू का सम्मान
👉
💘
📷
एमडीवीसी में हुआ राजकुमार किराडू का सम्मान
बीकानेर
मुरलीधर व्यास कॉलोनी में वार्ड नंबर दो और 22 के संयुक्त तत्वाधान में नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में राजकुमार किराडू का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए योगेश व्यास और किशन किराडू ने बताया कि राजकुमार किराडू को राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मोहल्ले वासियों के द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन जी व्यास रासबिहारी जी जोशी हीरालाल जी किराडू और वार्ड दो की पार्षद सुधा जी आचार्य थी।कार्यक्रम की शुरुआत राजकुमार जी किराड़ू को तिलक लगाकर की गई। इसके इसके बाद गणमान्य नागरिकों के द्वारा माल्यार्पण कर किराड़ू का स्वागत किया गया।
जिनमें रामचंद्र जी पुरोहित गणेश जी माली शिव कुमार बिहार बलदेव जी दोषी सांवर लाल जी रामेश्वर जी लूणकरण जी मोहन जी प्रेम जी भला महाराज लक्ष्मी जी राजश्री जी ज्ञानी देवी अशोक जी बिस्सा अशोक जी विश्नोई अनु पुरोहित शंभू मारू आशु ब्यास विपिन पुरोहित कपिल पुरोहित दिनेश सारस्वत आदि।
मुख्य अतिथियों द्वारा सॉल श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंट किया और साफा पहनाकर सम्मान किया।
विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य किराड़ू ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा देशमे पहली बार विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।जनता के बीच तीस साल से कार्य कर रहा हूं।और सभी आवाज सरकार तक पहुंचा कर किसी भी समस्या का निपटारा करवाऊंगा।
कार्यक्रम का संचालन उमेश पुरोहित ने किया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...