खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
मानवाधिकार आयोग के प्रकरण का हुआ
निस्तारण, आपसी सहमति से खुला रास्ता
देशनोक ।
शुक्रवार को नगरपालिका द्वारा अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में प्रार्थी
प्रवीण भूरा पुत्र झंवरलाल भूरा निवासी श्री करणी बस्ती, वार्ड नं 25, देशनोक के द्वारा मानवाधिकार आयोग के शिकायत प्रकरण में शुक्रवार को उक्त स्थान पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
नगरपालिका द्वारा पुलिस प्रशासन के
सहयोग से सहमति बनाकर अतिक्रमण
हटाकर आम रास्ता खोला गया। जिसमें
अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, अधिशाषी
अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, तकनीकी
सहायक रियाज अहमद, वरिष्ठ लिपिक
मूलचन्द जोशी, कनिष्ठ लिपिक सुनील
चौधरी, सुरेन्द्र सिंह टिण्डल, सफाई
निरिक्षक भंवरलाल व समस्त सफाई
कर्मचारीयों के साथ मौके पर उपस्थित
रहकर टेटर-ट्रोली, जेसीबी, व उपयुक्त
संसाधनो से अतिक्रमण हटाकर उसी
समय बाचड़ रोड़ डलवाकर आम रास्ते
को सूचारू किया गया। यह रास्ता
अतिक्रमियों द्वारा सन 2016 से
अवरूद्व था। प्राथी द्वारा बार-बार
नगरपालिका प्रशासन, जिला कलेटर,
स्थानीय निकाय विभाग में गुहार लगाई
गई, तत्पश्चात सन 2019 में प्रार्थी के
पिता की मृत्यु के समय जब शव को
आम रास्ते से नहीं निकलने दिया तब
यह मामला मानवाधिकार आयोग में
पहुंचा तथा मानवाधिकार आयोग द्वारा
मामले को संज्ञान में लेकर उक्त स्थान से
अतिक्रमण हटाने हेतु नगरपालिका
देशनोक, जिला कलेटर, स्थानीय
निकाय विभाग को पाबंद किया गया।
प्रकरण में पालिका अध्यक्ष व
अधिशाषी अधिकारी के निर्देशन में
गठित टीम द्वारा मौका देखा गया, उक्त
स्थल की पेमाईश कर निशानदेही की
कार्यवाही की गई। शुक्रवार को दोपहर
3 बजे नगरपालिका प्रशासन द्वारा उक्त
स्थान पर आम रास्ते से अतिक्रमण
हटाकर आम रास्ता सुचारू किया जाकर
इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के
कार्य की प्रशंसा की, आम जनता को
राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों
तथा कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित
किया।
C P MEDIA युगपक्ष
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...