खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
ट्रेन में विदाउट टिकट यात्रा करते पकड़े लोगों से डेढ़ लाख से अधिक वसूले
बीकानेर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय द्वारा सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान
बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर श्री अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 05.02.2022 को श्री जितेन्द्र शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, द्वितीय,बीकानेर ने भिवानी को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 22 स्टाफ के साथ बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन व ट्रेनों एवं सिरसा-रेवाड़ी, हिसार- भिवानी खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 316 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,54,600/- वसूले गए तथा गंदगी फैलाने के 02 मामलों से रु. 200/- वसूलने सहित 318 मामलों से कुल रु. 1,54,800/- वसूले गए।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...