खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बजट नए भारत की नींव रखेगा, भारतवासियों की ज़िंदगी बेहतर करेगा - विधायक बिहारीलाल बिश्नोई
बजट प्रतिक्रिया नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किया गया बजट देश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने वाला बजट है, जो नए भारत की नींव रखेगा और 130 करोड़ भारतवासियों की ज़िंदगी बेहतर करेगा।
देश के विकास के लिए इन्फ़्रास्ट्रक्चर विकास बेहद ज़रूरी है। इसके साथ सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा और खेती से जुड़े महत्वपूर्ण इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर किया गया निवेश - मील का पत्थर साबित होगा।
किसान, महिला और युथ पर फोकस रहे इस वर्ष के बजट में पीएम गति शक्ति के जरिए विकास पर जोर दिया गया है। देशभर में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत स्कीम लाई जाएंगी, जिससे किसानों तक डिजिटल और हाईटेक तकनीक पहुंचाई जाएगी जिससे किसानों को फायदा होगा।
*बिहारीलाल बिश्नोई*
*विधायक नोखा*
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...