खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बजट पर इनकी मिलीजुली प्रतिक्रिया
डॉ जोशी, एड शर्मा, कामिनी, नितिन और गणमान्य
आर्थिक विश्लेषक और लेखक प्रोफेसर डॉ. अजय जोशी ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोजगार की दृष्टि से यह बजट बेहद निराशाजनक है।कोरोना काल का सर्वाधिक प्रभाव रोजगार पर ही पड़ा था।इसके बाद भी बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। बेरोजारी के साथ साथ महंगाई तेजी से बढ़ी है। इन दोनों समस्याओं से युवा वर्ग ही सबसे अधिक प्रभावित हुआ।
बताया जाता है कि देश में बेरोगारों की संख्या बारह करोड़ है लेकिन वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा है।इस बजट में 60 लाख नोकरियाँ देने की घोषणा की गयी है। यह संख्या बेरोजगार युवाओं की बड़ी संख्या के सामने ऊंट के मुहँ में जीरे के समान है।युवा भारत के इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु न कोई दिशा है न ही दृष्टि।
2
मध्यमवर्ग के लिए केंद्र सरकार सरकार का निराशाजनक बजट।
आम जनता को टैक्स में कोई राहत नही दी गयी है। शिक्षा,चिकित्सा,बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के नाम पर भी कोई राहत नही। कोपरेट को बढ़ावा दिया और आमजन को निराश किया।
एडवोकेट,हनुमान शर्मा।
3
महिलाओ और युवाओ को समर्पित बजट, देश विकास की पटरी पर सरपट दौड़ेगा-कामिनी भोजक मैया
बीकानेर 1फरवरी- केंद्र की भाजपा सरकार कि वितमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किया गया आम बजट देश के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से पेश कियागया बजट है
जननेता और विश्वप्रसिद्ध राजनेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के हरवर्ग को संम्पन करने की योजना का ये बजट महिलाओ और युवाओ के साथ साथ किसानों के सम्रद्धि के द्वार खोलतानजर आ रहा है नई रेलो की बात हो या कृषि के उपकरनोकी शिक्षा की बात हो या स्वास्थ्य की हर किसी को लाभान्वित करने वाला बजट है कुल मिलाकर एक शब्द मे कहा जाए तो जनसेवक द्वारा जनहितार्थ का खाका खिंचता हुआहै ये बजट।
- कामिनी भोजक मैया
राष्ट्रीय सचिव प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना
एवं सह संयोजक देहात आईटी सेल
4
दिशाहीन अधरातलिय बजट,महिला, युवा, किसान और मध्यमवर्ग बजट से गायब -नितिन वत्सस
बीकानेर 1 फरवरी -केंद्र किभाजपा सरकार द्वारा आज पेश किया बजट घोषणाओ के पुलिंदे में लिपटा हुआ हवा हवाई बजट है इसमें महिलाओ की सुरक्षा के लिए उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए युवाओके रोजगार के लिए आम मध्यमवर्गीय परिवार के लिए कोई विशेष प्रावधान नही है आंखों में धूल झोकने के लिए की गई घोषणाओ को पूरा करने की सरकार की नीयत नही है यह साफ झलकता है क्योंकि कैसे योजनाए पूरी होगी उसका कोई खाका पेश हिनहीँ किया गया इतना ही नही पूर्व में घोषित नोकरियों का अता पता नही और फिर से 15 लाख की तरह 16 लाख नोकरियों का झुनझुना जनता के हाथों में दे दिया है टेक्स में कोई राहत नही देकर आम मध्यमवर्गीय परिवारों को झटका दिया है जो कि भारत की कुल आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा है
में इस बजट को आमजन विरोधी बजट मानता हूं और खासतौर से बीकानेर से केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद बीकानेर को निराशा मिली और राजस्थान कोभी कुछ ना देने की मंशा इनके दोगले व्यवहार को प्रदर्शित करती है
- नितिन वत्सस
प्रवक्ता एवं पार्षद
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...