खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर : कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की
बीकानेर। नगर निगम में पार्षदों ने महापौर के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। निगम में कांग्रेस के वार्ड पार्षदों ने महापौर द्वारा विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया। विरोध में प्रदर्शन किया । पार्षदों का आरोप है कि हर वार्ड में 80 लाख रुपए के काम होने प्रस्तावित है जबकि महापौर अपने वार्ड और अपने चहेतों के वार्ड में भी विकास कार्य करवा रही है। पार्षद महापौर के कक्ष के आगे बैठे और जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में वार्ड पार्षद अंजना खत्री, शिव शंकर बिस्सा, मनोज जनागल, प्रफुल्ल हटीला, आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, जावेद परिहार और सुरेंद्र सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस वार्ड पार्षद शामिल रहे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...