खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर में हुई कांग्रेस डिजिटल प्रभारियों की बैठक, अध्यक्ष गहलोत ने सर्वाधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया
दिनांक 5 फरवरी 2022
हर बूथ पर बनायेगे 200 से 300 सक्रिय डिजिटल सदस्य-यशपाल गहलोत
बीकानेर शहर व देहात कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान की बैठक सर्किट हाउस में हुई आयोजित,
बीकानेर 5 फरवरी-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान हेतु बीकानेर संभाग के प्रभारी नियुक्त किये गए रघुराज सिंह और सह प्रभारी अनुराग दाधीच, बीकानेर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, ने आज संयुक्त रुप से बीकानेर जिले कि सभी विधानसभाओ के लिए नियुक्त प्रभारियों की सर्किट हाउस में बैठक ली।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने विधानसभावार नियुक्त प्रभरियोको निर्देशित किया कि सभी अपने अपने प्रभार में आने वाले सभी बूथों में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 से 300 सक्रिय सदस्य बनाने है |
संभाग प्रभारी रघुराज सिंह ने डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार बताया।
बैठक में चित्रेश गहलोत, किशन तंवर,करणीसिंह राजपुरोहित, सुनीता गौड़, राहुल जादुसँगत, ललित तेजस्वी,मनोज किराड,शिव गहलोत,रविकांत वाल्मीकि, जितेंद्र शर्मा, विजयप्रकाश गोयतान, सहित जिले भर से आये प्रभारी मौजूद थे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...