खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
शहर कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का पुतला
बीकानेर 8 फरवरी 2022
अलोकतांत्रिक पार्टी अमर्यादित भी है ये प्रदेशाध्यक्ष का बयान बताताहै - यशपाल गहलोत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जुती के नोक वाले बयान पर शहर कांग्रेस ने फूंका पुतला
बीकानेर 8 फरवरी- राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया के अमर्यादित बयान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ने आज कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जूतो की माला पहनाकर उनका पुतला फूंका
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी आज तक अलोकतांत्रिक बर्ताव के लिए मशहूर रही है और ये पार्टी कितनी संस्कारी है ये प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का बयान बताता है जिस पार्टी का इतिहास देश सेवा और उसके मान सम्मान और गर्व को बचाये रखने के लिए बलिदान का स्वर्णिम इतिहास हो उस पार्टी के लिए उनका यह बयान उनके संस्कृति और संस्कारों को बयां करता है यशपाल गहलोत ने कहा कि अगर प्रदेशाध्यक्ष ने अपने बयान पर माफी नही मांगी तो उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा और उनके बीकानेर में प्रवेश करने से रोकने का कार्य भी होगा यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के लिए समर्पित है और उस पार्टी के लिए अगर कोई अनर्गल टिप्पणी करताहै तो वो कांग्रेस के सिपाही सहन नही करेंगे या तो पुनिया सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या फिर कांग्रेस के सिपाहियों के विरोध को झेलने के लिए तैयार रहे
शहर कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सतीश पुनिया के खिलाफ महासचिव ललित तेजस्वी,सुभाष स्वामी, हरिशंकर नायक,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, सचिव रवि पारीक, राजेश दाधीच, रवि पुरोहित, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, किशनलाल इनखिया, मुमताज़ सेख, सीता देवी रामावत, पार्षद मनोज किराडू, गोवर्धन मीणा, वसीम फिरोज अब्बासी, एनुल अहमद, रविकात वाल्मीकि, रामनाथ आचार्य सोहन राव,डॉ मिर्जा हैदर बेग,अनवर अजमेरी, बलराम नायक मेक्स नायक अभिषेक पंवार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान उनकी छोटी सोच का परिचायक है वैसे भी संघी लोग अपने अलावा किसी को भी महत्व नही देते उनका तिरस्कार करना व्यवहार में शामिल है
इस अवसर पर राजा पंडित, खुशी शेख,विकास माकड़,गौतम वाल्मीकि मुनिर अहमद सहित काँग्रेसके पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
C P MEDIA







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...