खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर : सिटी बसों से होगी आवाजाही !
रूट में वार्ड संख्या दो को सम्मिलित करने हेतु जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
बीकानेर
वार्ड संख्या 2 की पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य ने उपरोक्त विषयांतर्गत जिला कलक्टर को ज्ञापन देते हुए उन्हें अवगत करवाया कि समाचार पत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर नगर के निवासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से सिटी बस चलाने की योजना की क्रियान्विति शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी। पार्षद सुधा आचार्य ने बताया कि वार्ड संख्या दो जिसमें अधिकतम मुरलीधर व्यास नगर क्षेत्र आता है, को इस रूट में सम्मिलित नहीं किया गया है। अत: वार्ड संख्या 2 के निवासियों को भी इसका लाभ मिल सके इसलिए वार्ड संख्या 2 को भी इसमें सम्मिलित किया जाए।
C P MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...