खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर से चार कांग्रेस नेताओं को मिली राजनीतिक नियुक्तियां
बीकानेर । प्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार था जो बुधवार को समाप्त हो गया।
राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय बोर्ड, निगम, आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की घोषणा की। इनमें बीकानेर से चार कांग्रेस नेताओं को बोर्ड, निगम और आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी को राजस्थान एग्रो इण्डस्ट्रीज डवलपमेंट का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र
गहलोत को राजस्थान केश कला बोर्ड में अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। देहात कांग्रेस अध्यक्ष रहे लक्ष्मण कड़वासरा को भूदान यज्ञ बोर्ड और मदन गोपाल मेघवाल को अध्यक्ष
डॉ.भीमराव अंबेडकर फाउण्डेशन (अंबेडकर पीठ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक नियुक्तियों में बीकानेर को प्रतिनिधित्व मिलने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ
पूर्व सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी को लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने सांसद, विधायक, जिला प्रमुख सहित पार्टी में प्रभावी दायित्व निर्वहन पर डूडी पर विश्वास जताते हुए एग्रो इण्डस्ट्रीज डवलपमेंट की जिम्मेदारी सौंपी है। जिले की ग्रामीण राजनीति में गहरी पैठ रखने
वाले डूडी को राजनीतिक नियुक्तियों में वरीयता मिलने के कयास पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे।
एक नजर में
रामेश्वर डूडी : अध्यक्ष स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डवलपमेंट
महेन्द्र गहलोत : अध्यक्ष राजस्थान केश कला बोर्ड
लक्ष्मण कडवासरा : अध्यक्ष भूदान यज्ञ बोर्ड
मदनगोपाल मेघवाल : डॉ. अंबेडकर फाउण्डेशन
(अंबेडकर पीठ)
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...