खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
काला सागर में आग उगल रहे रूसी नौसेना के 30 युद्धपोत
तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया?
अमेरिका ने भी भेजे टॉमहॉक मिसाइलों से लैस 4 विध्वंसक
मॉस्को। यूक्रेन पर हमले के अटकलों के बीच रूस ने काला सागर में नौसैनिक अभ्यास शुरू कर दिया है। इसमें रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े के 30 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां हिस्सा ले रही हैं। ये युद्धपोत सेवस्तोपोल और
नोवोरोस्सिएस्क में अपने घरेलू बंदरगाहों पर तैनात थे। उधर, अमेरिका ने भी यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन एयरक्राफ्ट कैरियर को कई युद्धपोतों और पनडुब्बियों को काला सागर में भेजा हुआ है। इस इलाके में अमेरिकी जहाज इतालवी नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ गश्त लगा रहे हैं। दुनियाभर के देशों की नौसेनाओं की काला सागर में बढ़ती
मौजूदगी से तनाव गहराने के आसार जताए जा रहे हैं। खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काला सागर में दुश्मन देशों की नौसेनाओं की तैनाती पर नाराजगी जता चुके हैं।
रूसी नौसेना ने बताया युद्धाभ्यास का मकसद
रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े ने एक बयान जारी कर कहा कि इस युद्धाभ्यास का मकसद क्रीमियन प्रायद्वीप के तट की रक्षा करना है। इसके जरिए काला सागर बेड़े के ठिकानों के
साथ-साथ देश की आर्थिक संसाधन, समुद्री संचार और समुद्री आर्थिक गतिविधियों की भी एक सतर्क दुश्मन की संभावित सैन्य खतरे से बचाना है। इस अभ्यास में शामिल युद्धपोतों में फ्रिगेट, पेट्रोल शिप, स्माल एंड मीडियम शिप,
लैंडिंग क्राट, छोटे एंटी सबमरीन वारफेयर शिप के अलावा डिस्ट्रॉयर भाग ले रहे हैं। इस युद्धाभ्यास में समुद्र, तटों और हवा में नकली लक्ष्यों पर हमले और आर्टिलरी फायर की प्रैक्टिस की जाएगी।
अमेरिका ने भी भेजे टॉमहॉक से लैस विध्वंसक
उधर अमेरिका ने भी एक दिन पहले ही पूर्वी यूरोप में रूस के पास अपनी नौसैनिक ताकत को बढ़ाने के लिए चार नए युद्धपोतों को तैनात किया है। ये सभी अर्ले बर्क लास के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर हैं, जो दुश्मन के ठिकानों पर
टॉमहॉक जैसी मिसाइलों की बारिश कर सकते हैं। इनके नाम यूएसएस डोनाल्ड कुक, यूएसएस मित्शेर, यूएसएस द सुलिवन, यूएसएस गोंजालेज हैं। अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता
अरलो अब्राहमसन ने बताया कि ये सभी युद्धपोत अमेरिका के छठे बेड़े और हमारे नाटो सहयोगियों के समर्थन में समुद्री गतिविधियों की एक सीरीज में हिस्सा लेंगे। इन सभी चार जहाजों को बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम से भी लैस किया गया है।
C P MEDIA युगपक्ष



0 Comments
write views