खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
रेलयात्री गौर फरमाएं - जयपुर से चलकर यहां जाने वाली ट्रेन 13 फरवरी को आंशिक रद्द रहेगी
*सीमित ऊंचाई के पुल निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*जयपुर-बयाना-जयपुर रेलसेवा 13.02.2022 को आंशिक रद्द रहेगी*
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मण्डल पर सवाई माधोपुर-गंगापुरसिटी रेलखंड पर मोखोली-मलारना व लालपुर उमरी-गंगापुरसिटी स्टेशनों के मध्य सीमित ऊंचाई के पुल निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19721, जयपुर-बयाना रेलसेवा दिनांक 13.02.22 को जयपुर से प्रस्थान करने वाली, सवाई माधोपुर स्टेशन तक संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा सवाई माधोपुर-बयाना स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19722, बयाना-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13.02.22 को बयाना से प्रस्थान करने वाली, सवाई माधोपुर स्टेशन से संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा बयाना-सवाई माधोपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
C P MEDIA



0 Comments
write views