खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
चैकिंग स्टाफ ने वसूले 133980 रुपये, टिकट बगैर 274 यात्री ट्रेन में कर रहे थे सफर
उत्तर पश्चिम रेलवे
बीकानेर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय द्वारा सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान
बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर श्री अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 06.02.2022 को श्री जितेन्द्र शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, द्वितीय,बीकानेर ने भिवानी को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 19 स्टाफ के साथ बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन व ट्रेनों एवं सिरसा-चूरू, चूरू-हिसार, हिसार- भिवानी खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 274 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल 1,33,680/- वसूले गए तथा गंदगी फैलाने के 02 मामलों से रु. 300/- वसूलने सहित 276 मामलों से कुल रु. 1,33,980/- वसूले गए।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...