खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
गणतंत्र दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान
26 जनवरी 2022, बीकानेर जन स्वा. अभि. विभाग बीकानेर के क्षेत्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता, श्री अजय कुमार शर्मा ने ध्वजा रोहण किया और प्रदेष व राष्ट्र मे खुषहाली की कामना की सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को जल जीवन मिषन के तहत हर घर जल हर घर जल योजना में सर्वस्व झोंक कर सभी को जल पहुचाने में लग जाना चाहिए ।
इस असवर पर अधीक्षण अभियंता, श्री बलबीर सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएॅ दी । कार्यक्रम के दौरान जन स्वा. अभि. विभाग, बीकानेर क्षेत्र के अधीन कार्यरत श्री दारा सिंह, अधिषाषी अभियंता, श्री रामस्वरूप साईच, सहायक अभियंता, श्री बद्री प्रसाद गहलोत, अति. प्रषासनिक अधिकारी, श्री जगदीष कुमार, श्री चन्द्र सिंह, सहायक का उनके उत्कृष्ट कार्यो के फलस्वरूप साफा पहनाकर व प्रशस्ती प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता महोदय ने बताया कि भविष्य में न केवल जन स्वा. अभि. विभाग के अधीन कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी अपितु विभिन्न प्रकार से विभाग को अपनी सेवा देने वाले कार्मिको व अन्य अतिरिक्त स्टॉफ को भी उनके कार्य के प्रति समर्पण भाव को देखकर समय-समय पर सम्मानित किया जायेगा ।
इस अवसर पर जल जीवन मिषन के एम एण्ड ई सलाहाकार योगेष बिस्सा ने अतिरित मुख्य अभियंता महोदय का आभार प्रकट किया ।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...