खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
विधायक बिश्नोई ने माशि निदेशक को भेजा रोड़ा और काकड़ा में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाने संबंधित सुझाव पत्र
नोखा ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कानाराम सीरवी निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर से दुरभाष पर चर्चा करके और पत्र भेजकर नोखा ब्लॉक की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रोड़ा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय काकड़ा को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाने पर उनके स्थान पर अन्य विद्यालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र की रोड़ा ग्राम पंचायत में बजट घोषणानुसार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रोड़ा को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित किया गया है ।
इस विद्यालय में बालिकाओं का नामांकन 500 से अधिक है और यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से होने के कारण सभी बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो जायेगी ।
इसलिए मांग है कि राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रोड़ा के स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिखनादी नाडी रोड़ा को महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय बनाया जाये जिसकेे प्रस्ताव पीईईओ रोड़ा ने भिजवा रखे है। इस विद्यालय में दो कक्षा-कक्ष पहले से बने हुए है और इनके अलावा एक कक्षा-कक्ष विधायक कोष से, एक पंचायत समिति नोखा से, एक ग्राम पंचायत से एवं बाकी तीन कक्षा-कक्ष जनसहयोग से बनवा दिए जायेंगे।
इसके अलावा एक अन्य व न्यायसंगत विकल्प कुछ वर्ष पहले रोड़ा गांव की राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाबू पाठशाला रोड़ा को मर्ज कर दिया था, उसके बाद से यह विद्यालय बंद पड़ा है । इस विद्यालय में छः कक्षा-कक्ष बने हुए है जिनकी स्थिति अच्छी है । राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रोड़ा के स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाबू पाठशाला रोड़ा को महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय बनाया जाये । इस विद्यालय में दो कक्षा-कक्ष विधायक कोष व पंचायत समिति से बना दिये जायेगें ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र की काकड़ा ग्राम पंचायत में बजट घोषणानुसार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय काकड़ा को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित किया गया है ।
इस विद्यालय में बालिकाओं का नामांकन 500 है और यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से होने के कारण सभी बालिकाएं शीक्षा से वंचित हो जायेगी ।
राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय काकड़ा के स्थान पर राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय (बस स्टैण्ड) काकड़ा नोखा को महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय बनाया जाए । यह विद्यालय कुछ वर्ष पहले मर्ज कर दिया गया था इस विद्यालय में 6 कक्षा-कक्ष बने हुए है और जरूरत के अनुसार दो कक्षा-कक्ष विधायक कोष व ग्राम पंचायत से बनवा दिये जायेंगें । इसलिए उक्त विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में करना न्यायसंगत होगा अन्यथा बालिकाओ की शिक्षा प्रभावित होगी एवं इस बात को लेकर दोनों गाँवो में भारी आक्रोश है । जनमानस इस बात को स्वीकार नही करेगा इसलिए समय रहते इसे बदला जाए ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा नए राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की है तो नया विद्यालय खोला जाए ना कि अच्छी तरह चल रहे विकसित विद्यालय को खत्म करके बनाया जाए ।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...