खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
पूर्व सांसद जमना बारूपाल के निधन पर रामेप जिका ने जताई संवेदना
बीकानेर। पूर्व राज्यसभा सांसद जमना बारूपाल के निधन पर राजस्थान मेघवाल परिषद के जिलाध्यक्ष नारायण राम चौहान एवं समस्त जिला कार्यकारिणी ने बारूपाल के निवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। मेघवाल परिषद द्वारा लिखित शोक प्रस्ताव उनके परिवारजन को दिया। इस दौरान चौहान ने कहा कि जमना बारूपाल के आकस्मिक निधन से पूरी परिषद को आत्मीय आघात पहुंचा है। चौहान ने कहा कि जमना बारूपाल का जीवन सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में उच्चकोटि का रहा है। उन्होंने बीकानेर पंचायत समिति प्रधान और राज्यसभा सांसद रहते हुए सभी वर्गाे के विकास के लिए सरकार के सामने आम जनता के हितार्थ अपनी बता पुरजोर शब्दों में रखते हुए बीकानेर का ही नहीं वरन् पूरे राजस्थान के लोगों के लिए काम किया। एडवोकेट सुखाराम दवां ने कहा कि जमना बारूपाल के चले जाने से बीकानेर ही नहीं प्रदेश ने एक कुशल नैत्री को खो दिया है। यह बहुत बड़ी क्षति है। लालचन्द जनागल ने बारूपाल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया तथा कहा कि राजनीति के क्षेत्र में श्रीमती बारूपाल के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष जेठाराम लीलड़, सुरजाराम कड़ेला, सोहनलाल बारूपाल, चुन्नीलाल हाटीला, राजुराम भद्रवाल, मिश्री बाबू आदि ने जमना बारूपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...