खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 युगपक्ष
बीकानेर : आईजी ने हनुमानजी को धोक लगा संभाला कार्यभार,
- अपराध शून्य बीकानेर ध्येय के साथ होगा पूरी मुस्तैदी से टीम वर्क
बीकानेर : संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा : आईपीएस ओम प्रकाश
रैंज के नये पुलिस आईजी ने सोमवार को विधिवत रूप से संभाला कार्यभार
बीकानेर। रैंज पुलिस के नये आईजी ओमप्रकाश पासवान ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान निर्वतमान आईजी प्रफुल कुमार ने उन्हें पद भार ग्रहण कराया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में नये रैंज आईजी ने कहा कि बीकानेर संभाग में बढ़ते संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इसके लिए पूरी मुस्तैदी के साथ टीम वर्क होगा। उन्होंने कहा की मुख्यालय की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। वही उन्होंने कहा की रेंज में मादक पदार्थ, अवैध खनन, अवैध हथियार व संगठित अपराधों को रोकने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। रैंज में कानून और शांति का माहौल कायम रहे इसके खास फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाने का प्रयास करेंगे। नये आईजी ने जोर देकर कहा कि पुलिस अनुसंधान में पारदर्शिता नजर आनी चाहिये इसके लिये रैंज के तमाम पुलिस बेहतर काम करेगें ऐसी मेरी मंशा है।
चुरू में एसपी कार्यकाल का जिक्र करते हुए नये आईजी ने कहा बीकानेर रैंज मेरे लिये नयी नहीं है, ऐसे मे बीकानेर पुलिस रैंज कानून व्यवस्था के समक्ष आने वाली चुनौतियों से पूरी तरह से वाकिफ है।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस समाज के कमजोर वर्ग यानि एससी-एसटी के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने की रहेगी। कोशिश रहेगी कि इनसे जुड़े मामलों पर पुलिस त्वरित एशन ले। एकदम सही तरीके से अनुसंधान करे।
ताकि पीडि़त को समय पर न्याय मिल सके। संगठित अपराध रोकना पुलिस के लिए अहम चुनौती है। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे इस पर अंकुश लगा सके ताकि रैंज के लोग बेखौफ होकर अपना जीवन यापन कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पुलिस की जिमेदारी है कि राज्य सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन की पालना सख्ती के साथ कराए। ताकि कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके। इससे पूर्व नये आईजी ने शहर के ब्रह्माकुमारी चौराहे के समीप स्थित हनुमान मंदिर में धोक लगाई।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...