खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
जैसलमेर : भोजाराम पंवार को उत्कर्ष कार्यों के लिए मिला सम्मान
जैसलमेर. जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के सरहनीय कार्यो के लिए 31 जनो को सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी भोजाराम पंवार को केंद्रीय एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति अर्जित करने हेतु मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मामलात वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री शाले मोहम्मद ने सम्मानित किया। समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह, पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, उप जिला प्रमुख डॉ.बी के बारूपाल, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर सहित जिले के जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, सम्मानित होने वाले गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित थे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...