खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 india.com
फर्नीचर गोदाम में आग, बुझाने पहुंची 4 दमकल
महाराष्ट्र से खबर :
ठाणे।
भिवंडी, ठाणे-महाराष्ट्र में शुक्रवार तड़के एक फ़र्नीचर गोदाम में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग सुमरस चामुंडा कॉम्पलेक्स स्थित फर्नीचर गोदाम में लगी। मीडिया खबरों के मुताबिक देखते ही देखते तीन अन्य गोदाम भी आग की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंडिया डाट काम की खबर के अनुसार आग में गोदाम जलकर राख हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि चामुंडा कॉम्प्लेक्स स्थित गोदाम में देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास आग लगी। ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां और आरडीएमसी का एक दल भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...