Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

श्री माधव महिला एवं बाल विकास समिति की वार्षिक बैठक एवं स्नेह मिलन

खबरों में बीकानेर





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*








 















✍🏻

श्री माधव महिला एवं बाल विकास समिति की वार्षिक बैठक एवं स्नेह मिलन

बीकानेर दिनांक 27.12.21. श्री माधव महिला एवं बाल विकास समिति की वार्षिक बैठक एवं स्नेह मिलन आज सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम मैं संस्था संरक्षक सुखदेव, रामचंद्र एवं संरक्षिका राजेश्वरी पुरोहित ने गत वर्ष में किये कार्यक्रम को सभी के सामने प्रस्तुत किया एवम आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्यो के बारे में चर्चा की।
        राजेश्वरी पुरोहित ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को पूरी स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है, ये उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। महिलाओं को भी अपनी पूर्वधारणाओं को बदलने की जरुरत है कि वो कमजोर हैं और कोई भी उन्हें धोखा दे सकता है या उनका प्रयोग कर सकता है। इसके बजाय उन्हें ये सोचने की आवश्यकता है कि उनमें पुरुषों से अधिक शक्ति है और वो पुरुषों से बेहतर कर सकती हैं।
              संरक्षक सुखदेव जी और रामचंद्र जी ने सभी ओ एक जुट होकर संस्था के द्वारा चलाये जा रहे कामो में काम करने के लिए कहा।
              संस्था के संतोष और विपिन ने बताया की संस्था द्वारा जल्द ही पार्को में पोधारोपण की मुहीम चलाई जायेगी।जिसके अंतर्गत शहर के पार्को में पोधारोपन किया जाएगा।
               कार्यक्रम में बटुक प्रसाद अशोक कुमार आसू व्यास शंकर सांखला कपिल विकास मनोज मंजू देवी ममता दीपिका राखी आदि शामिल हए।





C P MEDIA






Post a Comment

0 Comments