खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
सताएंगे चार जिलों को ओले, बीकानेर को कोहरा ढकेगा और होगी शेष राजस्थान में बारिश
राजस्थान में कोहरे और बारिश के बीच अब ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में आने वाले दो–तीन दिनों में सर्दी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
बहरहाल, मौसम विभाग ने मंगलवार को अजमेर, बारां, सवाईमाधोपुर, करोली, राजसमन्द व टोंक में कहीं–कहीं मेघ गर्जन तथा भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोडगढ़़ व कोटा में कहीं–कहीं ओलावृष्टि की आशंका है। इसके अलावा अलवर, भरतपुर, दौसा, धोलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, जैसलमेर व जोधपुर जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
इसी तरह बुधवार को भी पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, धोलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर व टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व नागौर में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर एक– दो दिन में ही कम हो जाएगा।
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...