खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
रेल डायरी पेज : सीमान्त रेलवे के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
इस एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग से संचालन
पटना साहेब स्टेशन पर होगा 02 एक्सप्रेस रेलसेवाओं का ठहराव
और ये ट्रेनें प्रभावित /रद्द
रेलवे द्वारा गुरू साहेब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 355 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 एक्सप्रेस रेलसेवाओं का दिनांक 01.01.22 से 15.01.22 तक पटना साहेब स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
*किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवायें रद्द रहेगी*
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 29.12.21 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक 29.12.21 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.12.21 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा दिनांक 29.12.21 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.12.21 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 29.12.21 को रद्द रहेगी।
*नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवायें रद्द रहेगी*
उत्तर रेलवे द्वारा अम्बाला मण्डल पर बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य पंक्की स्टेशन पर नॉन इण्टलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 04735, श्रीगंगानगर-अम्बाला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.12.21 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04736, अम्बाला-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.12.21 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 30.12.21 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा दिनांक 30.12.21 को रद्द रहेगी।
*रेलसेवाओं के पश्चिम रेलवे एवं पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*
पश्चिम रेलवे व पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा रेलसेवाओं के कुछ स्टेशनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 14 रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:-
*नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय यथावत् रहेगे।*
*नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*अजमेर-मैसूरू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी*
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा बैगलूरू मण्डल पर निटूंर-संपिगेरोड रेलखण्ड के मध्य नॉन इण्टलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 02.01.22 को अजमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग के तिपटूर-तुमकूर-यशवन्तपुर -मल्लेश्वरम्-बैगलूरू- रामनगरम् व मंड्या स्टेशनों को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया अर्सिकेरे-हासन-कृष्ण राज नगर-मैसूरू होकर संचालित होगी।
C P MEDIA



0 Comments
write views