खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
देखें वीडियो : बीकानेर के बाजारों में दीपावली पर भीड़, दोपहिया से पार्किंग अटी
शाम को और बढ़ेगी भीड़
Watch video: Bikaner markets crowded, two-wheeler parking
Crowd will increase in the evening
देखें वीडियो : बीकानेर के बाजारों में भीड़, दोपहिया से पार्किंग अटी
शाम को और बढ़ेगी भीड़
बीकानेर 4 नवम्बर 2021
शुभ दीपावली। बीकानेर में दीपावली के दिन दोपहर में ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे हुए हैं। दोपहर में ही लोगों की खरीदारी के प्रति रुचि का यह आलम शाम को दीपावली पर कोटगेट आदि पर की गई सजावट को देखने निकलने वाली लोगों की भीड़ का अंदाजा बता रहा है।
अभी दोपहर में बहुत से लोग अपने दोपहिया वाहनों पर बाजार तक पहुंचे। लेकिन जहां से आगे दो पहिया वाहन ले जाने की मनाही थी उन जगहों के आसपास प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थल पर अपने वाहनों को पार्क करके उन्हें आगे जाना पड़ा। दोपहर में 2:00 बजने से कुछ मिनट पहले कलेक्ट्रेट से पुलिस के आला अधिकारी दो वाहनों में राउंड पर शहर की ओर चौतीना कुआं, पुराना बस स्टैंड और हेड पोस्ट ऑफिस से होते हुए निकले।
ऐसे माहौल में अनियंत्रित पार्क किए हुए दोपहिया वाहनों को उठाकर ले जाने के लिए एक बड़ा वाहन भी दोपहर में करीब 2:15 बजे चौतीना कुआं से होता हुआ बाजारों की ओर गया।
ऐसे में पार्किंग स्थल भी दोपहिया वाहनों से अटे पड़े मिले। पुराना बस स्टैंड इलाके में तय किए गए पार्किंग स्थल पर जहां प्रतिदिन जीप कार आदि खड़े मिलते हैं वहां आज दोपहिया की भरमार दिखी।
देखें वीडियो
इसी प्रकार शार्दुल सिंल सर्किल पर भी में सड़क के किनारे काफी वाहन खड़े मिले। कुछ ऐसी जगहों पर भी दोपहिया वाहन खड़े दिखे जहां पार्किंग तय नहीं की गई। लेकिन खुली जगह में सुविधा के अनुसार लोगों ने अपने वाहनों को खड़ा करना मुनासिब समझा।
फोटो
यातायात पुलिस ने दीपावली पर बाजारों में भीड़ नियंत्रण के लिए कुछ एकतरफा मार्ग तय किए। साथ ही कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग से वाहनों की आवाजाही पर अंकुश रखा है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे स्थानों से वाहन आगे ले जाने की मनुहार करते भी दिखे। लेकिन मुस्तैद यातायात पुलिसकर्मियों और उनके सहायकों ने समझाइश कर ऐसे लोगों को दूसरे रास्ते से अपने लक्ष्य की ओर जाने की सलाह दी।
देखें वीडियो
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...