श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी कावार्षिक समारोह एवं त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
बीकानेर। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी, बीकानेर (रजि.) का वार्षिक
समारोह, त्रिवार्षिक चुनाव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि राधाकिशन सोनी ने कहा युवा पीढ़ी को समाज सुधार हेतु बढ़-चढ़ कर कार्य करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि ज्ञानचंद कट्टा ने कहा अच्छे काम करने से समाज का मान
बढ़ता है।
विशिष्ट अतिथि रूपा देवी कट्टा ने कहा कि समाज में नारी चेतना में जागृति
आई है, युवतियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें
समाज की युवतियों का योगदान नहीं है।
कोषाध्यक्ष प्रेमरतन मंडोरा ने दो वर्षों का
आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।
नए अध्यक्ष के
पद हेतु चुनाव प्रक्रिया में केवल एक नाम आने से सर्वसम्मति से सुन्दरलाल सोनी को
संस्था का अध्यक्ष घोषित कर शपथ दिलाई गई।
शीघ्र ही वे कार्यकारिणी की घोषणा
करेंगे। 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली विभूतियों में बाबूलाल बाडमेरा, बृजगोपाल
महेचा, जयप्रकाश भजूड एवं सुन्दरलाल भजूड को शॉल, स्मृति चिन्ह और श्रीफल
देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने किया, संस्था की तरफ से आभार सागरमल कट्टा ने ज्ञापित किया।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...