खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
दीपावली पर विशेष : उल्लू बोले तो बल्ले-बल्ले जी,
यहां-वहां-जहां-तहां बोलो उल्लू जी
- मोहन थानवी
धन की देवी लक्ष्मी के वाहन उल्लू जी कृपा करना। दीपावली की रात हमें दर्शन देना। और उल्लू जी हमारे घर के पास, बल्कि हमारे घर की मुंडेर पर आकर बोलना। बोलो आओगे न। दर्शन देओगे न। मान्यता है कि दीपावली की रात उल्लू के दर्शन करने चाहिए। इससे सुख समृद्धि और धन संपदा की प्राप्ति होती है। क्योंकि उल्लू धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन है।
यूं तो दीपावली पर उल्लू के दर्शन करने की बातें बहुत सुनी होंगी। हमें पता चला है कि उल्लू का पूजन करने की भी बहुत सी बातें प्रचलित है। कुछ जगहों पर तो कीमत चुका कर भी उल्लू को अपने घर लाने के जतन किए जाते हैं। इस पर कुछ लोग बड़ी धनराशि तक खर्च कर देते है।
मान्यता है कि उल्लू के दर्शन करने से धन मिलता है और अन्य लाभ भी हो सकते हैं। भारतीय जीवन पद्धति में केवल दीपावली ही नहीं बल्कि वर्ष पर्यंत हर दिन किसी न किसी की पजा की जाती है। पेड़-पौधों पशु-पक्षियों और प्रकृति की लगभग प्रत्येक चीज को देवतुल्य मान मान पूजा जाता है। कभी पीपल की पूजा होती है कभी खेजड़ी को पूजा जाता है।
यहां बात दीपावली की हो रही है तो आपको बता दें कि दीपावली के दिन बीकानेर में भी मान्यताओं को लेकर कुछ लोग लक्ष्मीनाथ जी मंदिर जूनागढ़ की खाई और और ऐसी ही अन्य जगहों, गुफाओं में उल्लू के दर्शनार्थ पहुंचते हैं। उल्लू की अन्य मान्यताओं में जो संकलन हमने किया है वह भी हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं :
’ रात को १० से १ बजे के बीच घर की मुंडेर पर उल्लू बैठा दिख जाए तो समझो लक्ष्मी आपके घर पधार चुकी हैं !
’ कहीं जाते समय आपके बाईं तरफ़ उल्लू दिखे या बोले तो आपकी यात्रा सफल होगी !
’ यदि सुबह भोर में किसी पेड़ पर , पूर्व दिशा में उल्लू बोले तो सुनने वाले की सब इच्छा पूर्ण होती हैं !
’ यदि रात्री के प्रथम प्रहर में उल्लू किसी हरे पेड़ पर पूर्व दिशा में बैठा बोलता सुने तो यह कृषि के लिए अति सुंदर है !
’ यदि उल्लू किसी गर्भवती स्त्री को स्पर्श करता हुआ उड़ जाए तो उसे श्रेष्ठ पुत्र की प्राप्ति होती है !
’ अगर उल्लू किसी के रसोई घर में प्रवेश करले तो समझ लीजिये उस गृह स्वामी को खाद्यान्न की कभी कमी नही होती !
’ ऐसे ही किसी किसान के खेत में पेड़ की कोटर में रहने लग जाए तो उसके खेती में खूब अन्न उपजता है !
’ अगर आपके मकान के आस पास कोई उल्लू घोंसला बना कर रहने लग जाए तो गरीबी आपके पास भी नही फटक सकती !
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...