खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
धन्वन्तरि जयंती पर किया धनवंतरि पूजन, वैद्यराज सम्मान से विभूषित हुए चिकित्सक
बीकानेर, 2 नवंबर। राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय द्वारा मंगलवार को धन्वन्तरि जयंती के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि का पूजन किया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 चिकित्सकों को वैद्यराज सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मानित होने वालों में डाॅ. गोपाल बिट्ठू, डाॅ. संजू शर्मा, डाॅ. ज्योति चावला, डाॅ. दीपिका शर्मा आदि को वैद्यराज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सालय द्वारा आयोजित आरोग्य सप्ताह का समापन हुआ। यह सप्ताह चरक फार्मा के सहयोग से 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मनाया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाॅ. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने की। उन्होंने दिनचर्या एवं ऋतुचर्या की जानकारी दी। अधीक्षक डाॅ. मधुमाला शर्मा ने बताया कि आरोग्य सप्ताह के तहत 27 अक्टूबर को पंचवटी कार्यक्रम के तहत पांच प्रकार के पौधे रोपित किए गए। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम, 30 को विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 31 को स्वास्थ्य संरक्षण शिविर लगाया गया। इसी प्रकार 1 नवंबर को चिकित्सालय परिसर में कार्मिकों ने श्रमदान किया। चरक फार्मा के एएसएम विकास आचार्य ने आभार जताया।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...