खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
वायरल : विराट-अनुष्का की 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी! डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से पूछा- किनको पकड़ा है, बताइए
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मैच बुरी तरह हारी। सोशल मीडिया पर टीम की जमकर खिंचाई हो रही है। विराट कोहली खासतौर पर फैन्स के निशाने पर हैं मगर ऐसा लगता है कि आलोचना करते-करते कुछ लोग मर्यादा भूल बैठे हैं। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालीवाल के अनुसार, उनकी नजर में कुछ ऐसे ट्वीट्स आए हैं जिनमें विराट की 9 महीने की बेटी से बलात्कार की धमकियां दी गईं। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला?
मालीवाल की चिट्ठी के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार के बाद विराट की 9 महीने की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने लिखा है कि विराट पर इसलिए भी हमले हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने टीम मेंबर मोहम्मद शमी को धर्म के आधार पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ बोला था।
दिल्ली पुलिस से क्या है डिमांड?
डीसीडब्ल्यू चीफ ने दिल्ली पुलिस से इस संबंध में दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी है। आयोग जानना चाहता है कि मामले में किन आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी हुई है।
मालीवाल ने कहा है कि अगर कोई गिरफ्तारी
नहीं की गई है तो दिल्ली पुलिस उन कदमों के
बारे में बताए जो उसने आरोपी को अरेस्ट
करने के लिए उठाए हैं।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...