खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
ये बीकानेर है : कोरोना 11, डेंगू सैकड़ों, वायरल हर-घर और दीवाली पर बाजारों और रेलों में भीड़,
हम जइसन के तइसन भये भइयन
बीकानेर 3 नवम्बर 2021
इस दीपावली बीते वर्ष के ब्रेक के बाद बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने पूर्व की भांति ही कुछ मार्ग तय किए हैं जहां से एक तरफा होकर शहरवासी अपने वाहनों के साथ निकल सकते हैं। तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने खानापूर्ति करते हुए कुछ प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की और कुछ सौ किलो मावा जब्त कर इतिश्री कर ली। इससे इतर कोरोना काल की इस दूसरी दीपावली पर बीकानेर में फिलवक्त 11 एक्टिव केस हैं। जबकि डेंगू ने आतंक फैला रखा है। वायरल बुखार भी हर दूसरे घर में घुसा हुआ दिख रहा है। कोरोना के एक्टिव केसों में से आधे से अधिक एक ही परिवार के सदस्य और उनके मकान में किराएदार बताए जा रहे हैं । जबकि शहर को अपने घेरे में ले चुके मच्छरों की वजह से डेंगू के मरीज लगभग शहर के हर कोने में से रिपोर्ट हुए हैं वही वायरल बुखार ने तो अपनी जड़ें घर-घर तक फैला दी है। इससे स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधित सेवाएं देने वाले प्रतिष्ठान क्लिनिक प्राइवेट हॉस्पिटल सरकारी अस्पताल आदि में कार्यरत सेवाभावी लोगों पर कार्यभार बढ़ गया है। तो दूसरी ओर उपचार से संबंधित दवाइयों जांचों आदि का कार्य करने वालों की दुकानों पर भी भीड़ जुटने लगी है। इतना कुछ होने के बावजूद रेलों और बसों में यात्रियों की कमी नहीं है। बल्कि रेलों में तो अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को सुविधाएं दी जा रही है। आरक्षण के लिए भी यात्रियों को कुछ सप्ताह पहले बुकिंग करानी पड़ रही है। इन हालात को देखे तो कहने में संकोच नहीं होगा कि कुछ महीने कोरोना के आतंक में जी चुके हम लोग अब पूर्ववत् जीवन बिताने के हामी बन रहे हैं।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...