खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान, 268 मामलों में वसूले रु.158325
बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर श्री अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 31.10.2021 को श्रीमती सीमा बिश्नोई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने श्रीगंगानगर को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 09 स्टाफ के साथ श्रीगंगानगर स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-सूरतगढ,सूरतगढ़ - हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 268 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,58,325/- वसूले गए ।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...