खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
*
*
**
**
**
***
✍🏻
Petrol pumps closed in 8 districts of Rajasthan, revenue loss of 32 crores
राजस्थान के 8 जिलों में पेट्रोल पंप बंद, 32 करोड़ का राजस्व नुकसान
जिले के सभी डीलरों की ओर से सोमवार को पेट्रोल पंपों की हड़ताल रखी गई। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर ताले लटकते रहे। दिनभर सन्नाट पसरा रहा। डीलर बायोडीजल, अवैध डीजल, नकली डीजल, बेस ऑयल, पेराफिन एवं अन्य संदिग्ध पेट्रोलियम उत्पादों पर रोक लगाने, राजस्थान राज्य का वेट हरियाणा एवं पंजाब राज्य के समकक्ष करने एवं अन्य कई मांगों को लेकर संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे थे। इससे आमजन और इन दिनों चल रही प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
बीकानेर जिला पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ के अनुसार प्रदेश में आठ जिलों में पेट्रोल पंप बंद रहने से सोमवार को ३२ करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। अब 27 अक्टूबर को आरएएस की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद परिजनों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बावजूद इसके सरकार किसी प्रकार का संज्ञान नहीं ले रही है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक बायोडीजल की बिक्री पूर्णतया बंद नहीं होगी, वेट जो कोरानाकाल में बढ़ाया गया वह वापिस नहीं होगा, सरकार जब तक विचार नहीं करेगी तब तक हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।
आज की हड़ताल में बीकानेर जिले के समस्त पेट्रोल पंप शत् प्रतिशत बंद रहे। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू व झुंझुंनू एवं जोधपुर संभाग के बाड़मेर, पाली व सांचौर ने भी शत् प्रतिशत बंद रखें। संगठन ने मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का आह्वान कर रखा है।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...