खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
मान्यता : करवा चौथ संडे को, रोहिणी ने महत्व बढ़ाया
महाभारत विजय से भी जुड़ा है करवा चौथ का व्रत
Karwa Chauth 2021
बीकानेर
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) का व्रत संडे, 24 अक्टूबर 2021 को रखा जाएगा।
पंचांग कर्ताओं के अनुसार इस बार बहुत लंबे समय के पश्चात करवा चौथ का व्रत रोहिणी नक्षत्र के साथ आ रहा है जो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सर्वविदित है ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस वक्त सोने पर सुहागा यह सूर्य वार रविवार को पड़ रहा है जिससे कि चंद्ररदेव के साथ-साथ सूर्यदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
पुराणों में उल्लेख मिलने के अनुसार इस व्रत को हम पौराणिक कह सकते हैं जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम इसे बावरी ने शिवजी के लिए रखा था जबकि एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार सुर और असुरों के बीच भीषण युद्ध के समाप्ति ना होते देख देवताओं की पत्नियों ने इस व्रत को रखा और व्रत से कामना पूर्ण हुई। धार्मिक मान्यता लोक मान्यताओं के चलते यह कहा जाता है की जानकार और विद्वानों के अनुसार महाभारत का युद्ध भी करवा चौथ से जुड़ा है इस युद्ध के चलते पांडवों की पत्नी द्रोपदी ने इस व्रत को रखा था जिससे अर्जुन और भाइयों को महाभारत विजय प्राप्त हुई।
करवा चौथ (Karwa Chauth) पर महिलाएं दिनभर निर्जल रहती हैं। पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। व्रत का पारायण रात में चंद्रोदय पर (Moon Rise ) चंद्रमा को अर्ध्य देकर व पतिदेव का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।
करवा चौथ 2021 पूजा का शुभ मुहूर्त
24 अक्टूबर, रविवार को अलसुबह 03.01 बजे से चतुर्थी तिथि शुरू होगी जो 25 अक्टूबर 2021 को भोर में 05.43 Am तक रहेगी। इस दौरान करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) 24 अक्टूबर को शाम 5.43 से 6.59 तक रहेगा. चंद्रोदय रात को अलग-अलग स्थानीय समय ( अनुमानित करीब 08.07 से 8.25 तक) हो सकता है।
- (उपरोक्त जानकारियां सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खोजी गई है हम इनकी पुष्टि नहीं करते)
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...