खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
Fuel station closed : बीकानेर संभाग में 1200 पेट्रोल पंप बंद, मांगें पूरी न हुई तो दीपावली बाद पूरे प्रदेश में फ्यूल स्टेशन बंद की चेतावनी
डीजल न पेट्रोल... 🙏
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
*
*
**
**
**
***
✍🏻
Fuel station closed : बीकानेर संभाग में 1200 पेट्रोल पंप बंद, मांगें पूरी न हुई तो दीपावली बाद पूरे प्रदेश में फ्यूल स्टेशन बंद की चेतावनी
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा है कि सोमवार से बीकानेर संभाग के सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार ने यदि प्रदेश में बायो डीजल की बिक्री पर रोक, वेट की दरें पंजाब और हरियाणा के बराबर करने और रोड सेस को समाप्त करने की मांगें नहीं मानी तो दीपावली के बाद पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से सस्ते डीजल—पेट्रोल की तस्करी के कारण बीकानेर संभाग के 1200 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर आस—पड़ोस के 6 राज्यों से वेट सबसे ज्यादा है। इसके चलते पड़ोसी राज्यों से तस्करी कर सस्ता डीजल और पेट्रोल लाया जा रहा है। पेट्रोलियम डीलर्स के अनुसार, सरकार ने यदि जल्द ही वेट की दरें कम नहीं की तो प्रदेश में पेट्रोल पंपों का संचालन मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल और डीजल राजस्थान के मुकाबले 7 से 10 रुपए तक सस्ता है। वहीं लोग घरों में भी डीजल और पेट्रोल को स्टोर कर रहे हैं। इससे जानमाल का नुकसान करने की संभावना हमेशा बनी रहती है।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...