खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
फेसबुक ने अपना
नाम बदल किया मेटा
नई दिल्ली । सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना
नाम बदल लिया है. अब से दुनिया
फेसबुक को 'मेटा के नाम से जानेगी.
गुरुवार को फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने
एक मीटिंग के दौरान ये ऐलान किया.
लंबे समय से फेसबुक के नाम को
बदलने की चर्चा चल रही थी. अब
उसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है
और फेसबुक का नया नाम 'मेटा कर
दिया गया है. मार्क जुकरबर्ग लंबे
समय से अपने सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म की दोबारा ब्रान्डिंग करना
चाहते हैं. वे इसे एकदम अलग
पहचान देना चाहते हैं, एक ऐसी जहां
फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म के तौर पर ना देखा जाए.
अब उसी दिशा में आगे बढ़ते
हुए फेसबुक का नाम बदल मेटा किया
गया है. कंपनी का फोकस अब एक
मेटावर्स बनाने पर है जिसके जरिए
एक ऐसी वर्चुअल दुनिया का आगाज
हो जाएगा जहां पर ट्रांसफर और
कम्यूनिकेशन के लिए अलग-अलग
टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
इससे जुकरबर्ग का साम्राज्य और
विस्तारित हो सकेगा।
नए नाम के क्या हैं मायने
जानकारी के लिए बता दें कि
फेसबुक के फॉर्मर सिविक इंटीग्रिटी
चीफ समिध चक्रवर्ती की तरफ से इस
नए नाम का सुझाव दिया गया था. अब
क्योंकि मार्क जुकरबर्ग पहले से ही
वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड
रियलिटी में भारी निवेश कर रहे थे, ऐसे
में उनके लिए अपनी कंपनी का नाम
बदल मेटा करना कोई बड़ी बात नहीं थी.
अब इस नए नाम के जरिए वे पूरी दुनिया
के सामने खुद को सिर्फ एक सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखने
वाले हैं।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...