खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बीकानेर के चिकित्सकों ने किया निशुल्क घुटना प्रत्याऱोपण ऑपरेशन
जिला एसडीएम सेटेलाइट
हॉस्पिटल, बीकानेर के चिकित्सकों ने किया निशुल्क घुटना प्रत्याऱोपण ऑपरेशन
डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, पीएमओ, जिला सेटेलाइट हॉस्पिटल, बीकानेर ने बताया कि आज इस हॉस्पिटल में घुटना प्रात्यारोपण जैसा जटिल आपरेशन कर इतिहास रचा औऱ पहले इस तरह के ऑपरेशन के लिये दिल्ली, अहमदाबाद आदि जाना पड़ता था जिसमे लाखो रुपये खर्च होते है।
उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग कई वर्षों से घुटनों के असहनीय दर्द से पीड़ित था तथा चलने फिरने में भारी परेशानी रहती थी, जिसका डॉ लोकेश सोनी व डॉ समीर पंवार ने दो घंटे के इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देकर उसे दर्द से निजात दिलवाई । यह ऑपरेशन चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया। डॉ संजय खत्री, नोडल अधिकारी, चिरंजीवी योजना तथा डॉ पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में तैयारियां की गई । निश्चेतन का कार्य डॉ पंकज कुमार द्वारा किया गया । ओपरेशन टीम में स्टाफ श्री स्वरूपसिंह राजपुरोहित व श्री रामरतन का सहयोग रहा।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...