खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बीकानेर से खबर : आत्महत्या की धमकी पर भुगतान पेटे दो लाख खाते में फिर ठेकेदार हिरासत में..., हंगामा
बीकानेर के नगर विकास न्यास (यूआईटी) में बकाया भुगतान के मामले को लेकर एक ठेकेदार ने आज हंगामा मचा दिया। केवल यही नहीं, ठेकेदार राजेन्द्र हटीला ने खुद को एक कमरे में बंद भी कर लिया तथा चेतावनी देते हुए कहा कि बकाया राशि का भुगतान करो, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा। इससे न्यास में एकबारगी हड़कंप सा मच गया। बताया जा रहा है कि बाद में आनन-फानन में उसके खाते में दो लाख रुपए भी डलवाए गए। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद कई अन्य ठेकेदार भी न्यास कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बकाया भुगतान को लेकर न्यास परिसर में जमकर नारेबाजी की।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...