खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
बीकानेर : दिनभर चले अनार-चकरी, देर शाम फूलझड़ियां छूटी
पटाखा विक्रेताओं के विरोध आगे प्रशासन बैकफुट पर, अब खुले मैदानों में नहीं लगेगी दुकानें
बीकानेर । पटाखा विक्रेताओं के विरोध को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने इस बार दिवाली के मौके पर पटाखों की दुकानें खुले मैदानों पर लगाये जाने का निर्णय टाल दिया है। इस सिलसिले में शुक्रवार की देर शाम जिला कलक्टर नमित मेहता की मौजूदगी में बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबे दौर की वार्ता के बाद प्रशासन ने खुले मैदानों में दुकानें आवंटन करने का निर्णय स्थगित कर हर बार की तरह नियमानुसार ही पटाखों की दुकानो के अस्थाई लाईसेंस जारी करने का निर्णय लिया । प्रशासन के इस निर्णय से पटाखा विक्रेताओं में खुशी की लहर व्याप्त हो गई और उन्होंने जिला कलक्टर का आभार जताया। यह जानकारी देते हुए बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लूणकरण सेठिया और सचिव विरेन्द्र किराडू ने बताया कि जिला कलक्टर ने पटाखा विक्रेताओं की मांग पर विचार विमर्श के बाद सराहनीय निर्णय लिया है, इसके लिये हम जिला कलक्टर के आभारी हैं। वार्ता में एसोसिएशन के नरेन्द्र खत्री, गुरूदीप शर्मा, भंवरलाल व्यास आदि मौजूद रहे। जानकारी में रहे कि गुरूवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी किये थे कि दिवाली पर इस बार पटाखों की दुकानें शहर के खुले मैदानों में लगाई जायेगी और इन दुकानों को आवंटन लॉटरी के जरिये होगा, लॉटरी प्रक्रिया भी शुक्रवार को होनी थी। प्रशासन के इस निर्णय से पटाखा विक्रेताओं में रोष की लहर व्याप्त हो गई। इस सिलसिले में एसोसिएशन के प्रतिनधि और पटाखा कारोबारी शुक्रवार सुबह कलक्टर से वार्ता के लिये पहुंचे लेकिन सीएम के दौरे में व्यस्त होने के कारण जिला कलक्टर से वार्ता नहीं हो पाई। इस बीच शाम करीब पांच बजे प्रशासन की कमेटी ने अंबेडकर भवन में पटाखा विक्रेताओं को दुकानें आवंटन करने के लिये लॉटरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी । इसकी खबर मिलने के बाद बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन के सचिव विरेन्द्र किराडू की अगुवाई में अंबेडकर भवन पहुंचे पटाखा विक्रेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन की लॉटरी का विरोध कर दिया। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सुबह कलक्टरी में किया प्रदर्शन
खुले मैदानों में पटाखों की दुकानें आवंटन करने के विरोध में शुक्रवार सुबह कलक्टरी प्रदर्शन के लिये पहुंचे पटाखा विक्रेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया।
इस मौके एसोसिएशन के सचिव विरेन्द्र किराडू ने कहा कि पटाखा विक्रेताओं के साथ जिला प्रशासन की मनमानी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी,अगर लॉटरी के जरिये खुले मैदानों में पटाखों की अस्थाई दुकानें आवंटन की प्रक्रिया रद्द नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से रूबरू हुए विरेन्द्र किराडू ने बताया कि 22 अक्टूबर को इस संबंध में जांच के आदेश भी हुए। प्रशासन के आग्रह पर व्यापारियों ने जांच में सहयोग किया, अपना समय भी दिया। लेकिन प्रशासन ने व्यापारियों को संकट में डाल दिया है। लॉटरी सिस्टम से अस्थाई दुकानदारों को भारी नुकसान होगा। प्रशासन की तरफ से एसोसिएशन को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है। अभी तक यह ही नहीं पता है कि कितनी दुकानें अलॉट की जाएगी। इसे लेकर दिनभर रहे असंमजस के बाद शाम को प्रशासन का निर्णय टल जाने से पटाखा विक्रेताओं ने विरोध खत्म कर दिया।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...