खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
बीकानेर से खबर : इस गौशाला को लाखों का सहयोग, 100 क्विंटल चारा भी
गौशाला को ब्लैकलिस्टेड करने पर जताया रोष
बीकानेर । बीकानेर गौशाला संघ के तत्वावधान में जिले की गौशालाओ की बैठक का आयोजन तुलसी सर्किल पर किया गया बैठक की अध्यक्षता महंत श्याम गिरी जी महाराज रातडिया धाम ने की। इस अवसर पर उपस्थित गौशाला संचालकों ने लड्डू गोपाल गौशाला को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए माँग की कि सरकार लड्डू गोपाल गौशाला को बहाल करे उसे अनुदान प्रदान करें अन्यथा कड़ा आंदोलन किया जाएगा। मोहनलाल सियाग ने बताया कि संघ के द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया व समस्त गौशालाओं ने बीकानेर गोशाला संघ के अध्यक्ष सूरजमल सिंह नीमराना के नेतृत्व में इन गोशालाओं के अनुदान के विषय में आंदोलन चलाने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि बीकानेर जिले की गौशालाओ ने श्री लड्डू गोपाल गौशाला का सहयोग करते हुए सभी गौशाला संचालकों ने अपनी अपनी तरफ से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसमें हरीकिशन राठी ने 1 लाख, नरसिंह दास मीमानी ने 1 लाख, प्रयाग की चांडक 31000, सूरजमालसिंह नीमराना, ने 11000 सूरजमल बजाज हिम्मतसर गौशाला 11000, मोहन चांडक गंगा गौशाला नोखा 11000, 100 कुंटल चारा गोपी किशन अग्रवाल राजारामजी धारणिया ने 21000, आदि सभी गौशालाओं ने मिलकर 5 लाख का सहयोग किया।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...