खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में दीपावली पर लाईट डेकोरेशन, पुलिस व सफाई व्यवस्था की जायें।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मण्डल आज सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर नमित मेहता व पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव एवं आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक खन्ना से मिला तथा उन्हें धनतेरस दिनांक 02.11.2021, रूप चतुर्दशी दिनांक 03.11.2021, दीपावली दिनांक 04.11.2021 तथा गोर्वधन पूजा (राम-राम) दिनांक 05.11.2021 त्यौहारों पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में लाईट डेकोरेशन करने, पर्याप्त पुलिस व्यवस्था व सफाई व्यवस्था करने हेतु निवेदन किया।
शिष्ट मण्डल ने अधिकारियों को बताया कि बीकानेर शहर के हजारों श्रद्धालु बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर में सपरिवार र्दान करने आते हैं। अतः मन्दिर परिसर में लाईट डेकोरेशन, तथा आस-पास क्षेत्र में ट्रेफिक पुलिस, महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था जाऐ।
साथ ही साथ शिष्टमण्डल ने नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना से मिलकर दीपावली के उपरोक्त त्योहारों पर श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर, पार्क परिसर, टॉयलेट्स एवं आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था हेतु निवेदन किया। सभी अधिकारियों ने दीपावली पर अच्छी व्यवस्थाऐं करने हेतु आश्वासन दिया।
शिष्ट मण्डल में सीताराम कच्छावा, श्रीरतन तम्बोली, अशोक जसमतिया, विनोद महात्मा, महेन्द्र सोनी, हरिप्रकाश जोशी तथा शिवप्रकाश सोनी आदि शामिल थे।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...