खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
जायका प्रतिनिधियों ने किया रॉ - वाटर जलाशय का निरीक्षण
बीकानेर, 28 अक्टूबर। आपूर्ति एवं फ्लोराइड निराकरण परियोजना के तहत जिले के नोखा दैया ग्राम पर बनाये गये रॉ - वाटर जलाशय (5310 एमएल क्षमता) तथा वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट ( 250 एमएल क्षमता) का जायका के मुख्य प्रतिनिधि सेइतो , अतिरिक्त मुख्य विकास विशेषज्ञ सुब्रतो तालुकदार, जायका के प्रतिनिधि फुजीवारा हिडनोबु द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभाग के महेन्द्र प्रकाश सोनी अधीक्षण अभियन्ता, मोहन लाल कडेला अधिशाषी अभियन्ता, विष्णु खत्री अधिशाषी अभियन्ता, सलाहाकार ऐजन्सी उदय कुमार, पी.सी चौहान व मैसर्स एल.एण्ड.टी. के प्रतिनिधि सुनील सिंह व प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश सुथार मौजूद थे।
आपूर्ति एवं फ्लोराइड निराकरण परियोजना के तहत् नागौर जिले के 986 ग्राम व 7 शहरों तथा बीकानेर जिले के 111 ग्राम व 2 शहरांे (देशनोक व नोखा) के नहरी पेयजल की आपूर्ति हेत वर्ष 2012 में परियोजना की लागत 2938 करोड स्वीकृत की गई जिसमें जायका द्वारा राशि रूपये 2212 करोड का ऋण स्वीकृत किया गया । नोखादैया हैडवर्क्स का कार्य वर्ष 2018 में पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में फर्म मैसर्स एल.एण्ड.टी. द्वारा संचालन व संधारण का कार्य किया जा रहा है व वर्तमान में परियोजना के तहत् नागौर जिले के 986 गांवो व 7 कस्बो नहरी पेयजल नियमित आपूर्ति की जा रही है। इसी हैडवर्क्स से नोखा व देशनोक सहित 111 ग्रामों का पानी परियोजना के देशनोक हैडवर्क्स पर उपलब्ध करवाया जायेगा, क्योकि आधारभूत ढांचा तैयार है। बीकानेर जिले के 111 ग्रामांे तथा 2 कस्बों को नहरी पेयजल की आपूर्ति हेतु वितरण प्रणाली तैयार करने के निविदा कार्य प्रक्रियाधीन है।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...