खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे
आपके आसपास की खबरें 🙏
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
*
*
**
**
**
***
✍🏻
कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे
बीकानेर। कांग्रेस सेवादल के संघर्षशील सिपाही शनिवार को पूरे जोशों खरोश के साथ महिला, पुरूष, युवा एवं वरिष्ठ जनों के साथ बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। पिछले 250 दिनों से निरन्तर धरना दे रहे हैं। केन्द्र सरकार के असंवेदनशील रवैये से किसान अपना मूल कार्य छोड़ आन्दोलन के रास्ते पर उतर चुके है। नारे एवं संघर्ष के सकल्प के बीच किसान मोर्चा व सेवादल की आन्दोलन की रणनीति को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी कोली ने बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर शहर व देहात सेवादल द्वारा राष्ट्र ध्वज वंदन किया गया ।
द्रोपदी ने व्यक्तव्य रखते हुए कहा कि सेवादल का आन्दोलनों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। जनता की प्रत्येक जायज मांग व हक की लड़ाई में सेवादल सदैव जनता के साथ रहा है। अब समय आ गया है हमारी महिला शक्ति इस आन्दोलनों से जुड़ कर अपना समर्थन दे। उन्होंने कहा कि वे सरकार ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह जनता पर महंगाई का बोझ डालकर अपने चेहतों की
कम्पनी का खजाना भरना चाहती है। किसान महिलाओं की ही फिक देख रहे हैं, इस बिल की आहट से रसोई का खर्च कई गुना बढ़ गया है।
“मोदी तेरे शासन में आग लगी है राशन में
पीएम के घर में महिला रसोई नहीं संभालती इसलिए मातृशक्ति की परेशानी व दर्द का अन्दाजा नहीं है। रसोई गैस, बिजली, पानी, सब्जियां, राशन सामग्री सब दिनों दिन मंहगी होती जा रही है। महिला शक्ति से आह्वान किया
यदि विरोध प्रर्दशन कर गलत नीतियों का विरोध नहीं किया तो जीना दुश्वार होजाएगा।
उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने ‘किसानों के सम्मान में सेवादल मैदान में’ का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं में अपने ओजस्वी भाषण से जोश भर दिया। कल्ला ने कहा वे आन्दोलन किसानों, खेत, खलिहान, मण्डियों या गांवों का नहीं है। इससे अन्तिम प्रभावित भारत की शहरी जनता भी है जो उपभोक्ता के रूप में कृषि पदार्थों का उपभोग करती है। इससे प्रभावित भारत की वो गरीब जनता भी है। जो कांग्रेस की 70 साल की नीतियों के कारण सस्ते राशन का लाभ ले रही है। आज यदि हम लोग सोते रहे तो भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की जगह जनता मुक्त भारत कर देगी।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...