खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गाँधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जौरा जाएंगेे
🚪
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गाँधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जौरा जाएंगेे
प्रखर गाँधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव का निधन
जयपुर । देश के जाने माने गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार सुबह उन्होंने जयपुर
के एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुब्बाराव को पिछले सप्ताह ही एसएमएस में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार शाम उन्हें
हार्ट अटैक आया था। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में स्थित गांधी आश्रम में किया जाएगा। डॉ. सुब्बाराव की पार्थिव देह को विनोबा ज्ञान मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने विनोबा ज्ञान मंदिर पहुंचकर डॉ. सुब्बाराव को श्रद्धांजलि
अर्पित की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जौरा जाएंगे।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...