खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ‘‘निवारक सतर्कता’’ पर सेमीनार का आयोजन
महानिदेशक-भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, राजस्थान सरकार श्री बी. एल.सोनी ने किया सम्बोधित
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 में आज दिनांक 27.10.21 को प्रधान कार्यालय के सभाकक्ष में निवारक सतर्कता विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता महानिदेशक-भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, राजस्थान सरकार श्री बी. एल.सोनी ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, सदाचार एवं नैतिकता पर व्याख्यान दिया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार सतर्कता सेमीनार की अध्यक्षता श्री विजय शर्मा, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे उत्तर पश्चिम रेलवे के गतिशील नेतृत्व, मानव संसाधन प्रबन्धन प्रणाली GEM के माध्यम से सामग्री खरीद एवं परेशानी मुक्त अस्पताल प्रबन्धन सूचना प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
प्रमुख वक्ता श्री बी. एल. सोनी, महानिदेशक-भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, राजस्थान सरकार ने अधिकारियों को जनता, ग्राहकों और संगठनों के लिए भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण को प्रोत्साहित करने के बारे में विभिन्न मुद्दों की चर्चा की। उन्होंने उल्लेख किया कि सार्वजनिक सेवा के नियमों एवं विनियमों को सरल बनाने और निरर्थक नियमों पर ध्यान देने की आवष्यकता है। उन्होंने PIDPI के तहत मुखबिरों के लिए जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों के संरक्षण तंत्र के बारे में जागरूकता बढाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर निवारक सतर्कता दृष्टिकोण राष्ट्र की प्रगति के लिए लाभदायक है। भारतीय रेलवे सबसे बड़ा संगठन है जिसके पास विशाल मेन पॉवर है। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने के तरीके की सराहना की।
श्री बी. एल. सोनी, महानिदेषक-भ्रष्टाचार निरोधक निदेषालय, राजस्थान सरकार, श्री विजय शर्मा-महाप्रबन्धक एवं श्री सतीष कुमार-मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सतर्कता जागरूकता सेमीनार में सतर्कता बुलेटिन का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर श्री सतीष कुमार, वरि. उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान हुई गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में सभी प्रधान विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...