खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पांच बुनकरों को दिया जाएगा जिला स्तरीय पुरस्कार
👇
✍🏻
पांच बुनकरों को दिया जाएगा जिला स्तरीय पुरस्कार
बीकानेर, 4 अक्टूबर। राज्य के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों को जिला स्तरीय पुरुस्कार दिया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 5 बुनकरों का जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि सुमन को कोंटिग ऊनी उत्पाद के लिए प्रथम, मेघाराम को सूती दरी के लिए द्वितीय, जेठाराम को सूती कपड़ा ड्रेस मटेरियल के लिए तृतीय पुरुस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार लालचंद को सूती खेस एवं लीलाधर मोडासिया को राजीव शाल के लिए सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले बुनकरों के आवेदन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भिजवाए जाएंगे।
C P MEDIA








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...