खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 20 अक्टूबर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि योजना के तहत विनिर्माण इकाई के लिए अधिकतम 25 लाख रूपये एवं सेवा क्षेत्र इकाई के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये तक ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। लाभार्थी को श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो योजनान्तर्गत नया उद्यम स्थापित करना चाहते हैं, वे वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अधिक जानकारी के लिए चौपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के कार्यालय में कार्यालय समय में संपर्क कर सकते है।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...