खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
नवाचारी शिक्षक रामचंद्र स्वामी सम्मानित
आज दिनांक 25/10/2021 को पुरस्कृत शिक्षक डॉ रामचन्द्र स्वामी अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रिड़मलसर बीकानेर, राजस्थान के नवाचार लेमिनेटेड स्लेट व हेल्प स्टुडेंट वेबसाइट का विमोचन सुभाष गर्ग तकनीकी शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा किया गया। राजस्थान पुरस्कृत शिक्षक फोर्म जयपुर के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि नवाचारी शिक्षक रामचन्द्र स्वामी ने कोरोना काल के समय विधालय बंद थे ऐसे समय में बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के लिए लेमिनेटेड स्लेटें बनाई। इसके माध्यम से छोटे बच्चे अपने आप घर पर पढ़-लिख सकते हैं वेबसाइट के माध्यम से कक्षा 1से12तक के विद्यार्थी पाठ्य-पुस्तकों के द्वारा पढ़ सकते हैं।कोरोना काल में बच्चों ने विशेष लाभ प्राप्त किया। डॉ रामचन्द्र स्वामी द्वारा कोरोना काल में कोरोना महामारी पर पांच सौ इक्वान दोहे लेखन कार्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड ओएमजी बुक का प्रमाण पत्र मंत्री ने दिया ।
आज के कार्यक्रम में राजस्थान पुरस्कृत शिक्षक फोर्म के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, महिला सचिव इंदिरा, प्रदेश महिला महासचिव श्यामा कंवर आदि उपस्थित थे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...