खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
वाल्मीकि जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया
बीकानेर
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 21 ऐसे स्वच्छतासैनिकों का सम्मान किया गया जिन्होंने नगर निगम में पूर्ण ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दी है।
नगर निगम की ओर से नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारी आशा कंडारा, पार्षद दर्शना चांवरिया,नंदलाल जावा, निर्मला बलवेश चांवरिया समेत 21 वरिष्ठ एवं सेवाभावी स्वच्छता कर्मियों का प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
महापौर ने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों से समाज उत्थान के लिए आगे आने और समाज को साथ लेकर चलने की बात कही और सफाईकर्मियों को जल्द आरक्षित दरों पर प्लॉट उपलब्ध करवाने के लिए कॉलोनी विकसित करने की घोषणा की । महापौर ने बताया की इस संबंध में सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है। दीवाली से पूर्व आधिकारिक घोषणा कर दी जावेगी। नगर निगम की ओर से लाइब्रेरी बनाने व निगम में कार्यरत सभी सफाईकर्मियों के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश की भी घोषणा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सर्वप्रथम अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा 21 किलो पुष्प माला से व समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा समाज की महिलाओं द्वारा चुनरी ओढ़ाकर महापौर सुशीला कंवर का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपमहापौर राजेंद्र पंवार,आयुक्त पंकज शर्मा,उपायुक्त सुमन शर्मा,पार्षद प्रदीप उपाध्याय,किशोर आचार्य,प्रतीक स्वामी, माणकलाल,प्रफुल्ल हटीला,सुधा आचार्य,निगम के आला अधिकारी एवं कर्मचारी,वाल्मीकि समाज से शिव लाल तेजी, रतन लाल,ज्ञानप्रकाश बारासा,सुनील जावा, सतीश चंगा,विनोद चांवरिया,सुभाष बारासा सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन सुनील जावा तथा ज्ञानप्रकाश बारासा ने किया।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...