खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
महिलाओं द्वारा संचालित घरेलू उद्योग को मंच प्रदान करना प्रेरणीय - नमित मेहता
समता बहू मंडल बीकानेर द्वारा ट्रेड फेयर का हुआ शुभारंभ
आपके आसपास की खबरें 🙏
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
*
*
**
**
**
***
✍🏻
महिलाओं द्वारा संचालित घरेलू उद्योग को मंच प्रदान करना प्रेरणीय - नमित मेहता
समता बहू मंडल बीकानेर द्वारा ट्रेड फेयर का हुआ शुभारंभ
बीकानेर। श्री साधुमार्गी जैन समता बहू मंडल बीकानेर द्वारा ट्रेड फेयर का आज गंगाशहर के सम्पत पैलेस में शुभारंभ किया गया। ट्रेड फेयर के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि महिलाएं अपने-अपने घरों में लघु उद्योग संचालित करती हैं। महिलाओं में स्व रोजगार व अपनी कार्यक्षमता को मूर्त रूप देने के लिए एक विशाल मंच देने में सामाजिक संस्थाओं को प्रयास करने चाहिए। आज महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को समता बहु मंडल ने जो मंच प्रदान किया है वो प्रेरणीय कार्य है। रवि पुगलिया ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विनीता नमित मेहता, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका अतिथि के रूप में मौजूद थे।
बहू मंडल की मंत्री भावना डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनकी सहायक बनना है।
ट्रेड फेयर की संयोजक प्रीति डागा ने बताया कि विभिन्न प्रकार के कोस्मैटिक आइटम, क्राफ्ट आइटम, बेडशीड, साड़ी, कुर्ती, बेग्स, पर्स, घर पर बने खाने पीने के सामान, घरेलू सजावट के सामान आदि के 26 स्टाल लगाये गए हैं। इस ट्रेड फेयर का समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।
समता बहू मंडल की अध्यक्ष ज्योति सेठिया ने बताया कि महिलाओं द्वारा समाज में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस ट्रेड फेयर " उड़ान" का आयोजन किया गया है। इस ट्रेड फेयर में स्टाल बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर जैन समाज की महिलाओं द्वारा ही संचालित किए गए हैं। अमित डागा ने बताया कि सामाजिक स्तर पर ऐसे प्रयास निरन्तर होने चाहिए। जब देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तभी हमारा भारत विश्व में बुलंदियों को छू पायेगा। उद्घाटन के दौरान जयचन्दलाल डागा, कन्हैयालाल बोथरा, सुरेन्द्र बधानी जैन, जयचन्दलाल सांड, सुशील बैद, अशोक सुराणा, अमित डागा, रवि पुगलिया, राजेन्द्र गोलछा, पानमल सेठिया, जय खजांची, ऋषभ सेठिया, इन्द्रचन्द दुगड़, सुरेश बच्छावत, अशोक सेठिया, सुरेन्द्र तातेड़, दिव्येश सुखलेचा, बसन्त डागा, विनय डागा, हेमन्त सिंगी, पंकज गोलछा, प्रकाश भूरा, जय डागा, मनोज पारख, पारस डागा, निर्मल बेंगाणी सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...